बनगाँव में ताज़ी मछली, देशी मुर्गा और ताज़ी सब्जी अब घर बैठे - Sushma Fresh Basket

नमस्कार, हम हैं बनगाँव से - आपका अपना Sushma Fresh Basket


क्या आपको भी बाजार जाकर बासी मछली, पुरानी सब्जी और महंगा सामान लाने में परेशानी होती है?


अब नहीं होगी।


हम बनगाँव, जिला सहरसा से आपके लिए लाए हैं Sushma Fresh Basket - एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल जहाँ आपको हमारे अपने फार्म की ताज़ी मछली, देशी मुर्गा, देशी अंडा, बकरा, मशरूम और सीजनल सब्जियाँ सीधे घर पर होम डिलीवरी से मिलेंगी।


बिना बिचौलिया, बिना मिलावट, सीधे खेत और तालाब से आपकी थाली तक।


Sushma Fresh Basket क्या है?


Sushma Fresh Basket हमारे गाँव बनगाँव का अपना फार्म प्रोडक्ट बेचने का तरीका है। हम खुद उत्पादन करते हैं, खुद पैक करते हैं और खुद आपके गाँव तक पहुँचाते हैं।


हमारा मकसद एकदम साफ है - सहरसा के हर गाँव के लोगों को ताज़ा, शुद्ध और सही दाम पर खाना मिले।


हमारे तीन फार्म, एक ही भरोसा


1. The Sushma Fishery - ताज़ी मछली का फार्म

हमारे तालाब में आपको मिलेगी:

रेहू, कतला, देशी सिंघी, देशी मंगुर, पवदा, कबई, मुरैल, पबदा और तिलापिया


सुबह तालाब से निकली मछली, उसी दिन आपके घर। बासी मछली का कोई झंझट नहीं।


2. The Sushma Poultry - देशी मुर्गा और देशी अंडा

बाजार वाले ब्रॉयलर से अलग, हमारा देशी मुर्गा देसी तरीके से पाला जाता है। इसका झोर, इसका स्वाद, आप एक बार खाएंगे तो फर्क खुद समझ जाएंगे। साथ में रोज़ का ताज़ा देशी अंडा भी मिलेगा।


3. Sushma Agro Farms - बकरा, मशरूम और सब्जियाँ

ब्लैक बंगाल बकरा, ताज़ा मशरूम और खेत की सीजनल सब्जियाँ - जैसे परवल, भिंडी, बैंगन, टमाटर, साग, कद्दू, लौकी और सीजन के हिसाब से और भी बहुत कुछ।


होम डिलीवरी कहाँ-कहाँ मिलेगी?


अभी हम जिला सहरसा के बनगाँव और आसपास के सभी गाँव में होम डिलीवरी कर रहे हैं।


जैसे - बनगाँव, सहरसा सदर, सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा, सलखुआ, महिषी, नौहट्टा, कहरा और आसपास के गाँव।

 

हमसे क्यों खरीदें?


1. ताज़ा की गारंटी: जो सुबह तालाब / खेत से निकलेगा, वही आपके घर जाएगा। 

2. सही दाम: सीधे फार्म से, इसलिए बाजार से सस्ता और सही वजन। 

3. अपने गाँव का: ये किसी बाहर की कंपनी नहीं, ये आपके बनगाँव के लोगों का अपना काम है। 

4. भरोसा: अगर सामान पसंद न आए तो हमें बताइए, हम समाधान करेंगे। 


आज ही ऑर्डर करें


इस हफ्ते तालाब से रेहू, कतला और देशी सिंघी तैयार है। देशी अंडा और ताज़ा मशरूम भी उपलब्ध है।

पिछला पोस्ट Home अगला पोस्ट

टिप्पणी करें (Leave a Comment):

संबंधित पोस्ट (Related Posts)