नटखट खेल महोत्सव - बनगाँव

नटखट खेल महोत्सव की शुरुआत 2021 में बनगाँव के गाँव और गाँव के सफल नौकरीपेशा युवाओं के प्रयास से हुई थी।  


पहले साल इसमें सिर्फ 491 खिलाड़ी थे।  


आज ये 491 से बढ़कर 10,000+ खिलाड़ियों तक पहुँच गया है। यही इसकी सबसे बड़ी कहानी है - एक छोटे से गाँव के मेले से बिहार के सबसे बड़े ग्रामीण खेल महोत्सव तक का सफर।


नाम "नटखट" क्यों?


ये महोत्सव बनगाँव के प्रसिद्ध श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के हिस्से के रूप में शुरू हुआ था।  


श्रीकृष्ण के "नटखट" रूप से प्रेरित होकर इसका नाम नटखट खेल महोत्सव रखा गया। पहले ये मेला के साथ एक छोटा कम्युनिटी इवेंट था, बाद में ये अपने आप में एक बड़ा खेल आंदोलन बन गया।


शुरुआत में मेले के तत्कालीन अध्यक्ष ने ही मेला की चंदा राशि से लगभग ₹21,000 का सहयोग भी दिया था।


इसका उद्देश्य क्या है?


इस महोत्सव के 5 बड़े उद्देश्य हैं:


1. ग्रामीण प्रतिभा को मंच देना


ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है, ताकि उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके।


ऐसे खिलाड़ी जिनके पास राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं है, उन्हें यहाँ से पहचान मिले - यही सबसे बड़ा मिशन है। इस साल का संदेश ही है - "जड़ें बनगाँव में, सपने ग्लोबल"  


2. पारंपरिक भारतीय खेलों को जीवित रखना


इस महोत्सव को पारंपरिक भारतीय खेलों को पुनर्जीवित करने के मिशन के साथ शुरू किया गया था।


कबड्डी, खो-खो, कुश्ती जैसे खेलों को फिर से गाँव-गाँव में लोकप्रिय बनाना।  


3. महिला खेलों को बढ़ावा देना


इस इवेंट का एक प्रमुख फोकस युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है, जिसमें महिला खेलों पर विशेष ध्यान दिया गया है।


इसीलिए हर साल यहाँ बिहार राज्य सीनियर महिला कबड्डी चैंपियनशिप होती है। इस साल 52वीं चैंपियनशिप हो रही है।


4. खेलों से सामाजिक विकास


Sriday Social Foundation की इस फ्लैगशिप पहल का उद्देश्य खेलों को सामाजिक विकास, युवा सशक्तीकरण और ग्रामीण विकास से जोड़ना है।  


सिर्फ खेल नहीं, बल्कि साथ में स्पोर्ट्स क्विज, निबंध, योग, नटखट किड्स (5-18 साल के बच्चों के लिए) प्रोग्राम भी चलाए जाते हैं।


5. युवाओं को सही दिशा देना


खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से बिहार को जोड़ना, युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना पैदा करना। डिफेंस और पुलिस की तैयारी कर रहे 600+ युवाओं को भी यहाँ गाइडेंस मिलता है।

 

पिछला पोस्ट Home अगला पोस्ट

टिप्पणी करें (Leave a Comment):

संबंधित पोस्ट (Related Posts)