देशी अंडा - रोज़ सुबह ताज़ा अंडा घर पर

सुबह-सुबह गरम-गरम देशी अंडे का ऑमलेट और चाय... इससे अच्छी शुरुआत और क्या हो सकती है?


लेकिन आजकल बाज़ार में मिलने वाला अंडा 10-15 दिन पुराना होता है। ट्रक में, दुकान में घूमते-घूमते उसकी ताज़गी खत्म हो जाती है।


इसीलिए हमने The Sushma Poultry, बनगाँव में रोज़ सुबह ताज़ा देशी अंडा होम डिलीवरी शुरू की है। जो अंडा आज सुबह मुर्गी ने दिया है, वही आज दोपहर तक आपके घर पर होगा।


देशी अंडे की जर्दी का रंग ही बता देता है कि मुर्गी ने देसी दाना खाया है। फार्मी मुर्गी पिंजरे में बंद रहकर फीड खाती है, इसलिए उसका अंडा फीका होता है।


हमारी मुर्गियां अंडा कैसे देती हैं?


हमारी मुर्गियां किसी पिंजरे में बंद नहीं रहतीं।


वो सुबह खुले फार्म में घूमती हैं, धूप में बैठती हैं, हरी घास खाती हैं, मक्का-बाजरा का देसी दाना खाती हैं।


इसीलिए उनका अंडा इतना पौष्टिक होता है। हम उनको कोई अंडा बढ़ाने वाली दवा नहीं देते। जो अंडा प्राकृतिक तरीके से आता है, वही हम आपको देते हैं।


रोज़ सुबह 6 बजे अंडे इकट्ठा किए जाते हैं, साफ किए जाते हैं, और उसी दिन डिलीवरी के लिए पैक किए जाते हैं।


देशी अंडा खाने के 5 बड़े फायदे


1. बच्चों के दिमाग के लिए सबसे अच्छा:

देशी अंडे में DHA और प्रोटीन भरपूर होता है, जो बच्चों की याददाश्त और दिमाग को तेज़ करता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को रोज़ 1 देशी अंडा ज़रूर देना चाहिए।


2. हड्डियों को मज़बूत करता है:

इसमें विटामिन D और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मज़बूत करता है। बुजुर्गों के घुटनों के दर्द में बहुत आराम मिलता है।


3. खून की कमी दूर करता है:

जिन महिलाओं को खून की कमी है, उनके लिए देशी अंडा किसी टॉनिक से कम नहीं है। इसमें आयरन भरपूर होता है।


4. आंखों की रोशनी के लिए:

देशी अंडे की गाढ़ी पीली जर्दी में ल्यूटिन होता है, जो आंखों की रोशनी को तेज़ रखता है।


5. बुखार के बाद की कमज़ोरी में:

बुखार के बाद जब कुछ खाने का मन नहीं करता, तो आधा उबला हुआ देशी अंडा सबसे जल्दी ताकत देता है।


देशी अंडा कितने दिन तक चलता है?


ताज़ा देशी अंडा अगर सही तरीके से रखा जाए तो -

• बिना फ्रिज के - 4 से 5 दिन • फ्रिज में - 10 से 12 दिन 


लेकिन हम सलाह देते हैं कि अंडा हमेशा 5 दिन के अंदर ही खा लें, तभी पूरा फायदा मिलेगा।


रखने का सही तरीका:

अंडे को कभी धोकर मत रखें। धोने से उसका ऊपर वाला रक्षा कवच हट जाता है और वो जल्दी खराब हो जाता है। अंडे को हमेशा नुकीले हिस्से को नीचे करके ट्रे में रखें।


रोज़ का अंडा सब्सक्रिप्शन - सबसे आसान तरीका


रोज़-रोज़ ऑर्डर करने की झंझट खत्म करने के लिए हमने डेली अंडा सब्सक्रिप्शन शुरू किया है।


कैसे काम करता है?

• आप एक बार बता दीजिए - रोज़ कितने अंडे चाहिए - 6, 12 या 30 

• हम रोज़ सुबह ताज़ा अंडा आपके घर पहुँचा देंगे 

• महीने के आखिर में एक साथ हिसाब हो जाएगा 


इसमें आपको 2 फायदे मिलेंगे:

1. रोज़ ऑर्डर करने की टेंशन खत्म 

2. सब्सक्रिप्शन वालों को भाव में 1 रुपये प्रति अंडा छूट 


होम डिलीवरी - कैसे मंगवाएं?


बनगाँव, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, सोनबरसा, महिषी, नवहट्टा, सलखुआ और आसपास के सभी गाँव में होम डिलीवरी उपलब्ध है।


WhatsApp पर सिर्फ लिखें:


"देशी अंडा 12 पीस" + अपना गाँव का नाम


सुबह 8 बजे से पहले ऑर्डर करेंगे तो उसी दिन ताज़ा अंडा घर पहुँच जाएगा।


कम से कम ऑर्डर: सिर्फ 6 अंडे से भी शुरू कर सकते हैं।


डिलीवरी चार्ज: 1 ट्रे (30 अंडे) से ऊपर का ऑर्डर बिल्कुल फ्री।


आज ही शुरू कीजिए


बाज़ार के 15 दिन पुराने अंडे खाना छोड़िए।


अपने बच्चों को रोज़ सुबह का ताज़ा देशी अंडा खिलाइए, फर्क आपको 15 दिन में ही दिख जाएगा।


Sushma Fresh Basket - बनगाँव फार्म से आपके घर तक, रोज़ ताज़ा, रोज़ भरोसा।


 

पिछला पोस्ट Home अगला पोस्ट

टिप्पणी करें (Leave a Comment):

संबंधित पोस्ट (Related Posts)